फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने को छतबीड़ जू आई महिला टीचर से छेड़छाड़

Mon, 07 Sep 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को लेकर छतबीड़ जू घूमने आई महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों की पहचान हरप्रीत सिंह और बलजिंद्र सिंह निवासी पटियाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी हरचिंद्र सिंह ने बताया कि मोहाली की एक स्पोर्ट्स टीचर रविवार को अपने स्टूडेंट्स के साथ छतबीड़ जू घूमने आई थी। महिला के साथ दो लड़कियां और पांच लड़के थे। करीब पौने चार बजे जब वह जू में टहल रहे थे तो इस दौरान दो युवक आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो दोनों युवकों ने शारीरिक छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत तुरंत जू प्रबंधकों और मौके पर मौजूद लोगों से की। इस दौरान दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर हरप्रीत व बलजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें