फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की बच्ची से छेड़छाड़, किशोर पर केस दर्ज

Tue, 08 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : file photo
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में उसके पड़ोसी 12 वर्षीय किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी छह वर्षीय लड़की सोमवार रात पड़ोसी के घर छत पर खेल रही थी।
विज्ञापन


करीब आठ बजे वह रोती हुई घर पहुंची। बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्ची ने पड़ोस के 12 साल लड़के द्वारा छेड़छाड़ करने की बात कही। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो एक्ट-2012 की धारा 12 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी लड़का अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में पहली बार प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल क्राइम (पोक्सो) एक्ट, 2012 लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें