इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ शारीरक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोपी दलजीत सिंह (50) डेरा साहिब मोहल्ले का निवासी है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर दलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत में बताया है कि बच्ची मोहाली में अपनी आवाज की डबिंग कराने गई थी।
इस दौरान वापस आते हुए कार में आरोपी दलजीत सिंह भी साथ ही बैठा था। अचानक उसने बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। इस बारे में बच्ची ने घर आकर अपनी मां को बताया। इसके बाद पिता ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी एक संस्थान में सुरक्षाकर्मी है।