फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: चलती बस में फिर छेड़छाड़, महिला को पीटा

Mon, 04 May 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा में ऑर्बिट बस कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि रविवार को पंजाब के लुधियाना के खन्ना में भी एक युवक ने बस में बैठी महिला के साथ छेड़खानी कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को धीरे किया और आरोपी को भगा दिया। इस पर महिला ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर खन्ना की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सरहिंद की रहने वाली महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के अलावा बस ड्राइवर गांव कोट सेखों निवासी जगमिंदर और कंडक्टर कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सदर में तैनात एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि राजदीप सर्विस की बस रविवार दोपहर को सरहिंद की तरफ से आ रही थी।
विज्ञापन

यात्री ने युवक को पकड़ने की कोशिश नहीं की

सरहिंद की महिला खन्ना जाने के लिए बस में बैठी। मंडी गोबिंदगढ़ से एक युवक बस में चढ़ा। बस के कुछ दूरी पर जाते ही युवक ने महिला के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे पीटा।

महिला ने इसके बारे में ड्राइवर और कंडक्टर से कहा तो उन्होंने चरणजीत की मदद करने के बजाए बस को धीरे किया और युवक को वहां से भगा दिया। बस में सवार किसी भी यात्री ने युवक को पकड़ने की कोशिश नहीं की। महिला ने तुरंत इसकी शिकायत कंट्रोल रुम को दी।

बस में महिला के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने ड्राइवर और कंडक्टर के भी साजिश में शामिल होने की बात कही।

एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें