फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हाइवे पर महिला मांगती थी लिफ्ट, अगर कार रोकी तो होती थी लाखों की लूट, मोगा में खौफनाक गैंग का भंडाफोड़

Thu, 24 Aug 2023 06:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पुलिस ने थाना निहाल सिंह वाला में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला मालेर कोटला की रहने वाली है। बाकी सात आरोपी रुड़केकलां जिला बरनाला के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में निहाल सिंह वाला पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाले गिरोह के आठ शातिरों को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार, एक मोटरसाइकिल, एक राइफल, एक रिवॉल्वर और एक लाख 85 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।

विज्ञापन


यह गिरोह रास्ते में महिला को खड़ी करके गाड़ियों में जाने वालों को रोककर लिफ्ट मांगते थे और थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोककर उन्हें डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग कर लूटते थे। मोगा के एसपी मनमीत सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि गिरोह एक महिला की मदद से लूटपाट को अंजाम देता है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि कुछ दिन पहले आरोपी महिला सुखबिंदर कौर ने हिमतपुरा बस स्टैंड पर खड़े होकर कार सवार सुरिंदरपाल सिंह को रोककर निहाल सिंह वाला जाने के लिए लिफ्ट मांगी। थोड़ी दूर जाकर बाकी आरोपियों ने गाड़ी को रोककर उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग की और दो लाख 75 हजार रुपये लूटे। 
विज्ञापन


थाना निहाल सिंह वाला में आरोपियों जगसीर सिंह, केबल सिंह, सिकंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुखबिंदर कौर, करतार सिंह, मोहम्मद यूनिस खान और हनीप खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया। आरोपी महिला मालेरकोटला की रहने वाली है। बाकी सात आरोपी रुड़केकलां जिला बरनाला के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें