फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur Crime News: भतीजे ने ताया को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से वार कर ली जान, वजह आपको सन्न कर देगी

Thu, 24 Aug 2023 05:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, (फिरोजपुर)

सार

डीएसपी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मनियांवाला कुएं पर निरंजन सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निरंजन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर के मनियांवाला कुएं के पास धान के खेत में पानी को लेकर भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर ताया की हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इकबाल सिंह निवासी दुलचीके रोड ने कहा कि उसके पिता निरंजन सिंह और वे खुद खेत गए थे। वहां पर उसके चाचा का बेटा नरेंद्र सिंह और चाची मौजूद थे। नरेंद्र ने पिता से कहा कि उनकी वजह से उनके खेत में पानी रिस रहा है। इसी बात पर नाराज होकर नरेंद्र ने कुल्हाड़ी से उनके पिता पर वार कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से निरंजन सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, उन्हें तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए। इकबाल ने कहा कि पिता की हत्या करने की एक साजिश रची गई थी। इसमें उनके एक रिश्तेदार दिलबाग सिंह की मिलीभगत है। उसी की शह पर कत्ल किया है। उधर, डीएसपी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मनियांवाला कुएं पर निरंजन सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बयान दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें