फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीला में मोगा के दंपति की हत्या, दिन दहाड़े दोनों को मारी गोली

Thu, 24 Nov 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
मोगा के दंपति की मनीला में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सब डिवीजन धर्मकोट अधीन गांव दाया कलां निवासी भगवंत सिंह (45) और उसकी पत्नी जसविंदर कौर की फिलीपींस (मनीला) के शहर रगाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले भी मोगा जिले के एक दर्जन से ज्यादा नौजवानों की फिलीपींस(मनीला) में हत्याएं की जा चुकी हैं।  
विज्ञापन


मृतक दंपत्ति के नजदीकी रिश्तेदार डॉ. परमजीत सिंह हेरा ने बताया कि उनके जीजा भगवंत सिंह फिलीपींस (मनीला) में 2005 में गए थे और वर्ष 2011 में जसविंदर कौर भी मनीला चली गईं थी। वहां उनका फाइनेंस का कारोबार था। मंगलवार को फिलीपींस (मनीला) के समय अनुसार सुबह 8.30 बजे वह कार पर अपने कारोबार के लिए जा रहे थे तो बाइक सवार नौजवानों ने उनकी गोलियां मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। 

उन्होंने कहा कि बाद में वहां से पुलिस ने दो हमलावारों को काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि मृतक दंपत्ति का शव भारत लाया जाएगा। मृतक दंपति अपने पीछे 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी रमनदीप कौर, दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे गुरप्रीत सिंह, बुजुर्ग पिता दर्शन सिंह और बुजुर्ग माता गुलजार कौर को छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2005 में गए थे, फाइनेंसर थे मनीला में

Murder - फोटो : Demo Pic
डॉ. हेरा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि फिलीपींस (मनीला) में अनेक भारतीयों की हत्याएं की जा चुकी हैं। भारत सरकार ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से बातचीत कर पंजाबियों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए कदम उठाना चाहिएं। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान मेहनत कर विदेशों में कारोबार कर रहे हैं। यह बड़े दुख की बात है कि भारत सरकार पंजाबियों की सुरक्षा संबंधित उन देशों से संबंध कायम नहीं कर रही।

पंजाब सेहत निगम के चेयरमैन बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ ने कहा कि दुखी परिवार से हमदर्दी प्रकट करते कहा कि मनीला में पंजाबी मूल के लोगों की हत्या और लूट की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने घटनाओं को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दखल देने की मांग करते रोजी रोटी के लिए मनीला में रहते पंजाबियों की सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को मिलकर मनीला में रहते पंजाबियों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत करने के लिए कहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें