फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों से जेल में मिले मोबाइल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Fri, 12 Jan 2024 06:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन जिले में स्थित श्री गोइंदवाल साहिब जेल में दो मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, जिन कैदियों से ये मोबाइल मिले हैं, वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी हैं। इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।  
विज्ञापन
गोइंदवाल साहिब जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन स्थित श्री गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर पवन नेहरा और केशव कुमार के पास से दो स्मार्टफोन मिले हैं। जानकारी के मुताबिक पवन नेहरा पर दिल्ली के अलावा अन्य कई थानों में हत्या समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। उसके भाई गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पवन नेहरा इस समय सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम आने के बाद केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब में बंद है। गत दिन जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान के दौरान एक स्मार्टफोन बरामद किया।

इसके साथ ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद केशव कुमार के पास से भी तलाशी अभियान में एक स्मार्टफोन मिला है। थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। पूरे मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें