फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind Crime: महिला को नशा पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल की दरिंदगी

Sat, 21 Jan 2023 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी कैथल जिले के गांव भाणा ब्राह्मणा निवासी सतीश के साथ जान-पहचान हुई थी। एक दिन सतीश ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला को एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और फोटो खींच ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। इसमें युवक की बहन ने भी उसका साथ दिया। महिला थाना पुलिस ने बहन-भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी कैथल जिले के गांव भाणा ब्राह्मणा निवासी सतीश के साथ जान-पहचान हुई थी। एक दिन सतीश ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। इसके बाद सतीश उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करता रहा। उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। बाद में उसकी शादी हो गई, लेकिन शादी के बाद भी सतीश ने उसे ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा। महिला ने आरोप लगाया कि इस मामले में सतीश की बहन ने भी अपने भाई का साथ दिया। महिला थाना प्रभारी गीता ने कहा कि पुलिस ने सतीश व उसकी बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें