फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में महिला से आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पाइप से पीटा भी, हालत गंभीर

Thu, 22 Aug 2019 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बाद में सभी आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए। महिला ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन किया और उसे ट्रामा सेंटर में लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


फिलहाल महिला का इलाज पीजीआई में चल रहा है। पीजीआई में दिए बयान के आधार पर रोहतक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके करनाल भेजी है। सिविल लाइन पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज जांच महिला थाना पुलिस को सौंप दी है।

मूलरूप से यूपी के एक जिले की रहने वाली महिला करनाल के रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि इसी दौरान एक युवक आया। उससे कहा कि वह उसको खाना खिला देगा। इस पर महिला उसके साथ चली गई। महिला का आरोप है कि युवक उसे एक होटल के पीछे फैक्ट्री में ले गया और वहां पर पहले से सात युवक और बैठे थे। 
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहना गांव से निकाला, गुप्तांग में सरिया डालने समेत लगे ये आरोप

आरोप है कि सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि बाद में युवकों ने उसकी एक पाइप से पिटाई भी की और उसको वहीं छोड़कर चले गए। इसके बाद उसने किसी तरह से पुलिस मदद के लिए 100 नंबर फोन किया। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पहले दो दिन तक वह बयान देने के काबिल नहीं रही, बाद में महिला ने वहीं पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और रोहतक अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस यहां पर भेज दिया। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच महिला थाना कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें