हैवानियत के बाद आरोपी ससुर ने बहू को धमकाया भी। उसने कहा कि इस बारे में किसी को कुछ भी न बताना। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पंजाब के गुरदासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला सदर थाने के एक गांव का है। महिला ने बताया कि वह अपने ससुर के साथ घर में मौजूद थी। रात करीब 10 बजे वह चारपाई पर लेटी थी। इसी दौरान ससुर कमरे में आ गया और दरवाजे की कुंडी लगा ली। इसके बाद दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।