फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाली वारदात, किशोरी को किया अगवा, नशा देकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म

Thu, 01 Aug 2019 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना जोधा के अंतर्गत पड़ते एक गांव में 60 साल के व्यक्ति ने किशोरी को अगवा कर लिया। पीड़िता को नशा देकर आरोपी तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। 31 जुलाई की देर शाम किशोरी को होश आया तो उसने शोर मचा दिया। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बाहर निकाला और आरोपी को काबू कर लिया। थाना जोधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल के बाद उपचार करवाया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार गांव सरकंडी जिला फतेहपुर (यूपी) निवासी भोला (60) 40 साल से एक गांव में रह रहा था। यहां पर एक एनआरआई के घर की देखभाल कर रहा था। 28 जुलाई की देर शाम को भोला किशोरी को अगवा कर कोठी में ले आया। उसने किशोरी को कोठी के ऊपर बने एक कमरे में कैद कर लिया और वहीं पर नशा देकर दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन


पुलिस को जब सूचना मिली कि किशोरी का अपहरण हुआ है तो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 31 जुलाई देर शाम को भोला कहीं बाहर गया था। अचानक किशोरी को होश आ गया और उसने शोर मचा दिया। 

उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घर में पहुंच गए। किशोरी को वहां से निकालकर आरोपी भोला को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर जांच अधिकारी एसएचओ इंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें