फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पति से हुआ विवाद तो महिला को दिया शादी का झांसा, कई बार दुष्कर्म किया, अब किसी और से किया विवाह

Mon, 14 Aug 2023 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी पांच साल से संबंध बना रहा था और शादी से टाल-मटोल करने लगा। जब जसमेल सिंह पर शादी का दबाव डाला तो वह मुकर गया और किसी अन्य से शादी कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के साथ चल रहे विवाद का फायदा उठाकर एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर एनआरआई महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी ने एनआरआई महिला को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। आरोपी के साथ एनआरआई महिला के परिवार की पुरानी जान-पहचान थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। अब डेढ़ महीने की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिमलापुरी निवासी जसमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसने अपनी परेशानी जसमेल को बताई थी। जसमेल सिंह नगर निगम से सेवानिवृत्त है। उसने उसे शादी करने का झांसा दिया और बाद में उसने शारीरिक संबंध बना लिए। वह कई बार लाखों रुपये भी ले चुका है।

आरोपी पांच साल से संबंध बना रहा था और शादी से टाल-मटोल करने लगा। जब जसमेल सिंह पर शादी का दबाव डाला तो वह मुकर गया और किसी अन्य से शादी कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें