फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी ने फिर नाबालिग से की दरिंदगी, गिरफ्तार

Fri, 12 Nov 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)

सार

आरोपी कृणाल को तीन साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 मार्च 2018 को एडिशनल सेशन जज पूनम आर जोशी ने 20 साल की सजा सुनाई थी। दोषी इस साल कोरोना काल के कारण 23 जून से 23 नवंबर तक पैरोल पर बाहर आया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी युवक ने एक नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मनीमाजरा पुलिस ने शांति नगर निवासी आरोपी 28 वर्षीय कृणाल उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाकर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह कोरोना काल के कारण 23 जून से 23 नवंबर तक पैरोल पर बाहर आया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - गर्व: इंग्लैंड ने आर्किड की नई प्रजाति को दिया पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रो. प्रोमिला पाठक का नाम, 35 साल से कर रही हैं रिसर्च 

पुलिस को दी शिकायत में मनीमाजरा की महिला ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी बुधवार सुबह 9 बजे घर से अचानक कहीं चली गई। बहुत ढूंढने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को कृणाल बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी नीरज सरना ने एक टीम का गठन किया और पांच घंटे के अंतराल में ही नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद और उसके बयान के आधार पर पास्को एक्ट के तहत आरोपी पर आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले हुई थी 20 साल की कैद
पुलिस के अनुसार आरोपी कृणाल को तीन साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 19 मार्च 2018 को एडिशनल सेशन जज पूनम आर जोशी ने 20 साल की सजा सुनाई थी। दोषी इस साल कोरोना काल के कारण 23 जून से 23 नवंबर तक पैरोल पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद उसने नाबालिग को अपने झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दोषी शादीशुदा है और उसके दो बेटे भी हैं। उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें