फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदकर पड़ोसन के घर में दाखिल हुआ युवक, फिर नाबालिग लड़की के साथ की ये वारदात

Wed, 25 Sep 2019 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक युवक पड़ोसी के घर के अंदर दीवार फांदकर दाखिल हो गया। घर पर पड़ोसन की बहन की नाबालिग बेटी थी। युवक ने नाबालिग लड़की को धमका कर दुष्कर्म किया। लड़की के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 16 वर्षीय लड़की अपनी मौसी के घर आई थी। इस दौरान पड़ोसी युवक घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। 

विज्ञापन


लड़की के मुताबिक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौसी के घर लौटने पर उसने घटना की जानकारी दी। डीएसपी कमलप्रीत सिंह मंड ने बताया कि सूचना मिलते ही एएसआई लखबीर कौर इंचार्ज वुमन सेल को मौके पर भेजा गया। पीड़िता के बयान लेकर सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें