पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देकर नाबालिग के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो सिविल अस्पताल में जांच करवाई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद परिवार ने इसकी जानकारी थाना टिब्बा की पुलिस को दी।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है। एसआई ने बताया कि आरोपी मोहित डरा धमका कर पीड़िता से काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। डरते हुए पीड़िता ने किसी को बताया भी नहीं था। कुछ दिनों पहले पीड़िता के पेट में दर्द हुआ था।
परिवार वाले सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो जांच में वह डेढ़ महीने की गर्भवती निकली। इसके बाद परिवार वालों के पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर केस दर्जकर काबू कर लिया है।