एक चार वर्षीय बच्चे के साथ उसके पड़ोसी नाबालिग युवक ने कुकर्म कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा।
परिजनों की ओर से पूछने पर उसने सारी बात उन्हें बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना मोती नगर पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को सोमवार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।