फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नाभा के ट्रैवल एजेंट ने जालंधर में विवाहिता से किया दुष्कर्म, शादी का कार्ड देने आया था फ्लैट पर

Fri, 09 Feb 2024 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पीड़िता अपने पति से अलग रहती है। आरोपी ट्रैवल एजेंट के साथ उसकी जान पहचान थी और वह अक्सर उससे मिलता था। शादी का कार्ड देने आए आरोपी ने उसके साथ गन प्वाइंट पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के नाभा से जालंधर में अपनी शादी का कार्ड देने आए ट्रैवल एजेंट ने पिस्तौल की नोक पर महिला के घर में ही उससे दुष्कर्म किया। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रैवल एजेंट गुरुसिमरन सिंह पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाकर महिला के घर में घुसा था। 

विज्ञापन


विवाहित महिला ने 4 जनवरी को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। इसके बाद महिला थाने की जांच अफसर ने विवाहिता के बयान दर्ज किए हैं। जांच के बाद आरोपी ट्रैवल एजेंट गुरसिमरन सिंह खैहरा निवासी राजगढ़, नाभा (पटियाला) के खिलाफ महिला थाने में धारा 376, 354 और 511 के तहत केस दर्ज कर लिया। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति से अनबन के चलते अलग रह रही है। किसी जानकार के जरिए वह इमिग्रेशन कंपनी के मालिक गुरसिमरन सिंह खैहरा से मिली थी। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों का आपस में अक्सर मिलना होता था। उसे गुरसिमरन सिंह से बातचीत में पता चला कि उसका किसी अन्य लड़की के साथ रिश्ता हुआ है। वह शादी का कार्ड देने के लिए उसके फ्लैट में आया था। फ्लैट में पीड़ित महिला की ढाई साल की बच्ची और नौकरानी भी थी। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे अकेले में बात करना चाहता है। वह उसे स्टडी रूम में ले गया। जब वह दोनों स्टडी रूम में थे तो आरोपी ने उसके साथ बातचीत करते हुए गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने डराने के लिए अपना लाइसेंसी पिस्तौल निकाल लिया। इसके बाद धमका कर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी तरह आरोपी को फ्लैट से बाहर निकाला। आरोपी जाते जाते धमकी देने लगा कि ये बात किसी को बताए नहीं, वह फिर आएगा। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें