फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदी बोलकर पहले खिला दिए नशीले चावल, फिर किया दुष्कर्म, ऐसे कर रहा था ब्लैकमेल

Fri, 03 May 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिसार में दो अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। एक मामले में तो युवक ने अपनी बहन को ही हवस का शिकार बना डाला, जबकि दूसरे मामले में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। दोनों मामलों में अलग-अलग थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ही मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 31 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वे चार भाई-बहन हैं। आरोपी उसका चचेरा भाई है। फरवरी 2019 में वह उनके घर आया तो वह अकेली थी और उसकी तबीयत खराब थी। इस पर आरोपी ने उससे कहा कि दीदी आपकी तबीयत खराब है, आपको खाने के लिए कुछ बना देता हूं। उसने चावल बनाए और उनमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इस कारण वह बेहोश हो गई।

आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो और फोटो ले ली। जब उसे होश आया तो उसने अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो फेसबुक पर वायरल कर देगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 अप्रैल को आरोपी अग्रोहा के पास एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। रात को उसने होटल में ही रखा। अगले दिन उसने घर आकर पूरी बात अपने परिवार वालों को बता दी। जांचकर्ता एएसआई ममता रानी के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 452, 376(2)(एन) (एफ), 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

26 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म
दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि 29 अप्रैल की रात को वह अपने पति और बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात को करीब 11:30 बजे आरोपी रमेश उसके घर घुस आया और उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे उठाकर दूसरे कमरे में ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जांचकर्ता एएसआई सुमन के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें