फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छात्रा के पेट में हुआ तेज दर्ज, टेस्ट में हुआ बड़ा खुलासा तो उड़े सबके होश

Sat, 24 Dec 2022 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ बलौंगी पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब वह स्कूल में आती थी तो वहां बाहर उसे आरोपी मिलता था। वह उसके साथ दोस्ती करने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने 10वीं की साढ़े 17 वर्षीय छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दोस्ती की और इसके बाद शादी करने का वादा करके अपने घर छह महीने तक बुलाकर उससे संबंध बनाता रहा। इसके बाद जब छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो टेस्ट करवाने पर गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी युवक फरार है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ बलौंगी पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब वह स्कूल में आती थी तो वहां बाहर उसे आरोपी मिलता था। वह उसके साथ दोस्ती करने का दबाव बनाता था लेकिन उसने उसके साथ दोस्ती करने से मना कर दिया था। 

इसके बाद उसने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इस कारण करीब एक साल पहले उसे मजबूरन उससे दोस्ती करनी पड़ी। इसके बाद वह उसे पिछले छह महीने से अपने घर बुलाने लगा और वहां पर वह जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। अचानक एक दिन उसके पेट में काफी तेज दर्द हुआ। जब उसने टेस्ट करवाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें