फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में हैवानियत: 10 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, छह में से पांच आरोपी नाबालिग

Wed, 09 Jun 2021 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गांव के ही छह आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने पांच नाबालिगों को दबोच लिया है। एक बालिग आरोपी की तलाश जारी है। सभी नाबालिग आरोपियों की उम्र 10 से 13 साल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक गांव में 10 साल की बच्ची से गांव के ही छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता के परिजनों को वारदात की जानकारी मिली। वारदात में शामिल छह में से पांच आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन


बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांचों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है जबकि छठे बालिग आरोपी की तलाश जारी है। पांचों नाबालिग आरोपियों की उम्र महज 10 से 13 साल के बीच है जबकि बालिग आरोपी की उम्र 19 साल बताई गई है।

24 मई को एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग बच्ची को आरोपी बहला फुसलाकर गांव के ही सरकारी स्कूल में ले गए, जहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना ली। बच्ची ने डर के मारे परिवार के लोगों को कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बनाई गई वीडियो को आरोपियों ने वायरल करना शुरू कर दिया। वीडियो बच्ची के पड़ोसी के मोबाइल फोन में भी पहुंच गई, जिसके बाद उसने सभी को पहचान लिया। पड़ोसी ने बच्ची के परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। 

बालिग आरोपी है मुख्य साजिशकर्ता
बताया जा रहा है मामले में बालिग आरोपी ही मुख्य साजिशकर्ता है। उसने ही नाबालिगों से घटना को अंजाम दिलवाया। मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मंगलवार रात को ही पोक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पांचों नाबालिग आरोपियों को रात को ही हिरासत में ले लिया जबकि एक बालिग आरोपी फरार हो गया। 
घटना में शामिल पांचों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बालिग आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची की वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। - हंसराज, डीएसपी हेडक्वाटर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें