चंडीगढ़ सेक्टर-19 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को बदमाशों ने तोड़कर लूटने की कोशिश की। सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएचओ मनिंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे बैंक की तरफ से सूचना आई थी कि उनके एटीएम को तोड़कर लूटने की कोशिश हुई है।
पुलिस का कहना है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। रात को एटीएम में कोई सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं होता। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।