फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Sun, 31 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
युवक को बचाने का प्रयास करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के तिलौली चौराहे पर शनिवार रात कमरे में कुंडी के सहारे फंदे से लटकती विवाहिता की लाश मिली। सूचना पर रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पथरा बाजार थाना क्षेत्र के तुर्कौलिया तिवारी गांव निवासी गुलाम सरवर ने अपनी बेटी कैशर जहां का निकाह दो वर्ष पूर्व बांसी थाना क्षेत्र के तिलौली निवासी रमजान के पुत्र मोहम्मद आरिफ के साथ की थी। शनिवार रात घर के कमरे में छत की कुंडी में फंदे से लटकती हुई कैशर जहां की लाश ससुराल वालों ने देखी।
यह जानकारी थोड़ी ही देर में पूरे गांव में पहुंच गई। मृतका के भाई मुजीबुल रहमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि देर रात गांव के एक व्यक्ति ने फोन से यह सूचना दी। घर पहुंचा तो बहन की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे और दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। धन नहीं देने के कारण ससुराल वालों ने बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद आरिफ, सास अतीतुन्निशा व देवर मारुफ के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें