परिजन बेटे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार का उपचार शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही सीएमओ अशोक कुमार, डिप्टी सीएमओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। डॉ. राजेश कुमार ने बताया की गोली बाएं पैर में लगी है।
गोली लगने के बाद आर-पार निकल गई है। हड्डी को नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पर्ची में लिखा है कि अगर तू शांति के साथ परिवार के साथ रहना चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लें वरना बेमौत मारा जाएगा। शेरों का काम शेर ही कर सकता है।
मुकेश ठेकेदार व रवि गुप्ता किसी गादड बिल्लों का नहीं है, समय का इंतजार कर सब पता चल जाएगा कि ये किस गैंग का काम हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता के बेटे अमित को बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस कैमरे की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल, सीआइए व थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी नाकों को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है।
...फिर आया रंगदारी का मामला
गुरुवार को मोहल्ला नई सराय में रंगदारी का मामला आया था। इस मामले में भी बदमाश बाइक पर सवार होकर आये थे। घर के अंदर पर्ची फेंककर हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।