फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्र का गला रेत दोस्तों ने जंगल में गाड़ा शव, ये थी पूरी प्लैनिंग

Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
नाभा में कत्ल किए गए स्कूली छात्र की फाइल फोटो
विज्ञापन
पैसों के लिए नाभा में एक नाबालिग छात्र की उसके दो दोस्तों ने गला रेतकर हत्या कर दी। अपना जुर्म छिपाने के लिए उन्होंने शव बीड दोसांझ में गाड़ दिया। पुलिस ने एक आरोपी इंद्रजीत को काबू कर जंगल से शव बरामद कर लिया है। वही दूसरा नाबालिग आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार उनकी योजना मृतक के परिजनों को फोन कर फिरौती वसूलने की थी। उन्होंने कत्ल से पहले भी रजत से पैसे की मांग की थी। 
विज्ञापन


एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि नाभा निवासी 12वीं के 17 वर्षीय छात्र रजत अरोड़ा के पिता सुरेश अरोड़ा रेलवे में हेड क्लर्क के पद पर पटियाला में तैनात हैं। वहीं उसकी मां ऊषा कुमारी भी भलाई विभाग नाभा में क्लर्क हैं। रजत वीरवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद एक्टिवा पर सवार होकर घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। रात को उसकी एक्टिवा नाभा के कालेज ग्राउंड में खड़ी मिली।

परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। इसी आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को रजत के दोस्तों इंद्रजीत सिंह और एक अन्य का पता लगा। यही वे दोस्त थे जो रजत को अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने इंद्रजीत सिंह को पकड़ कर उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाभा में कत्ल किए गए स्कूली छात्र की फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक रजत अरोड़ा की हत्या के आरोपी दोनों दोस्त उससे पैसों की मांग करते थे। दोनों उसे धमकाते भी थे। पुलिस ने नाभा थाना कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इंद्रजीत स्कूल से ड्राप आउट है और बालिग है। वहीं दूसरे आरोपी की उम्र करीब साढ़े 17 साल है। दोनों आरोपी रजत के दोस्त थे। नाबालिग आरोपी रजत का सहपाठी रहा चुका है। 10वीं के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई छोड़ने के बाद दोनों कोई काम भी नहीं करते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद अब मृतक के परिजनों को फोनकर फिरौती की मांग करने की योजना बनाई थी। इससे पूर्व ही एक आरोपी पकड़ा गया। 

चौकने वाले हैं पंजाब में बाल अपराध के आंकड़े 
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की ओर से साल 2016 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक आबादी और क्राइम रेट के हिसाब से बच्चों के साथ हुए अपराध में पंजाब का देश भर में 23वां स्थान है। सूबे में साल 2016 में 1843 केस बच्चों के साथ हुए अपराध के दर्ज हुए। वहीं 117 केस ऐसे दर्ज हुए जिसमें आरोपी नाबालिग थे। नाबालिगों द्वारा किए गए अपराध में पंजाब का 32वां स्थान है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें