फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली: शादी समारोह में नाबालिग से रेप, सरपंच का बेटा गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुराली के गांव अल्लाहपुर में 10 वर्षीय नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

थाना कुराली के एएसआई केसर सिंह ने बताया कि गांव अल्लाहपुर वासी एक व्यक्ति के पड़ोस में विवाह समारोह था। शिकायतकर्ता की 10 वर्षीय बेटी शाम करीब चार बजे स्कूल से आने के बाद विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। इस समारोह में आरोपी भी आया था। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि शाम करीब छह बजे बारात के विदा होने के बाद आरोपी गुरदीप सिंह ने उनकी बेटी को कहा कि छत पर उसकी मां उसे बुला रही है। जब पह छत पर गई तो उसके पीछे आरोपी भी वहां पहुंच गया। छत पर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करनी शुरू की तब बच्ची ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दुराचार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची की आवाज सुनकर उसकी मां छत पर पहुंच गई, उसे देखते ही आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरदीप सिंह गांव के सरपंच दीदार सिंह का बेटा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की के पिता के बयानों पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ,511 और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें