फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल गैंग ने किया था डबल मर्डर!

Fri, 24 Feb 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पालिका चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र चौधरी और उनके साथी बाशिद की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अपराधी कपिल बसी गैंग पर आकर टिक गई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि कपिल बसी गैंग के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस नामजद आरोपियों के अलावा इन शूटरों की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कस्बा खेकड़ा की पांडव पुलिया पर 19 फरवरी की रात में पौने आठ बजे पुष्पेंद्र चौधरी और बाशिद की गोली मारकर हत्या की। मृतक पुष्पेंद्र के भाई डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने आरोपी कर्मवीर, सहदेव, जयवीर, रोहताश, राम कुमार, रोहन और प्रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने बाद में वारदात में शामिल दो लोग ओर दर्शाए थे। पुलिस ने आरोपी जयवीर और रोहताश को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों ने शूटरों से हत्या कराई है। नामजद आरोपियों के अलावा शूटरों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है। पुलिस की जांच बसी गांव के अपराधी कपिल गैंग पर टिक गई है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने बताया अभी तक की जांच में पता चला है वारदात को अंजाम महाराजगंज जेल में बंद अपराधी कपिल बसी के साथियों ने दिया है। नामजद आरोपियों ने इस गैंग के अपराधियों से संपर्क किया। इसके बाद खूनी खेल खेला गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के एक अपराधी पर भी शक की सुई 

जेल में बंद खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव के अपराधी पर भी पुलिस के शक की सुई घूम रही है। पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

आरोपियों के मकान में दी दबिश 

खेकड़ा। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा केस के नामजद आरोपियों के मकान के अलावा संभावित संस्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वहां पर आरोपी नहीं मिले। उघर, पुलिस ने नामजद आरोपी रोहताश की कस्बे में स्थित मिठाई की दुकान में दबिश दी। कर्मचारी पुलिस के डर से दुकान में ताला लगाकर रफू चक्कर हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले सभी क्लू का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की तह तक जाने की कोशिश जारी है।

दहशत में चेयरपर्सन का परिवार

खेकड़ा। मृतक पुष्पेंद्र धामा के भाई डॉ सुरेंद्र धामा का कहना है कि उनका परिवार दहशत के साये में जी रहा है। अधिकारियों ने एक दिन बाद ही सुरक्षा हटा ली है। शुक्रवार को शोक सभा होगी। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। पुलिस का रवैया उपेक्षित है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि थाने के सभी पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी में गए हुए हैं। उधर, धामा ने कहा कि डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बात कर बृहस्पतिवार को घर आकर उनका पक्ष सुनने की बात कही थी, लेकिन नहीं आए। तहसीलदार दीपक कुमार ने जरूर बात सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें