फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी काबू

Mon, 16 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गांव अभयपुर में शनिवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग को पड़ोस में रहने वाला एक वयस्क अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान गांव अभयपुर के रहने वाले पप्पू (32) के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
 पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की अपनी मां, तीन भाई व एक बहन की साथ किराये के मकान में रहती है। लड़की की मां सुबह 8 बजे नौकरी पर चली जाती थी और देर रात 8 बजे घर लौटती थी। घर में नाबालिग लड़की को अकेला पाकर आरोपी पप्पू उससे छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म कर अपनी हवस दूर करता था।
Trending Videos
विज्ञापन

14 दिन पहले भी किया था दुष्कर्म

rape - फोटो : Demo Pic
बेटी को ढूंढते हुए पार्क पहुंची थी मां
शनिवार को आरोपी पप्पू ने नाबालिग को बाजार में से देखा तो वहां से लड़की को सेक्टर-15 के एक पार्क में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर से लड़की तीन घंटे तक लड़की के गायब होने पर बच्चों ने मां को फोन किया था। घर आने के बाद उसने बेटी को जगह-जगह ढूंढना शुरू किया। तब अमरटेक्स चौक के पास सेक्टर-15 में बने पार्क में आरोपी लड़की के साथ दिखाई दिया।

आरोपी ने जैसे ही लड़की की मां को आते देखा, तो वह वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने बेटी से पूरी दास्तां सुनने के बाद सेक्टर-19 पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसके बाद उसे महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस ने लड़की का नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में मेडिकल करवा कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

14 दिन पहले भी किया था दुष्कर्म
गौरतलब है कि 31 दिसंबर, 2016 को भी लड़की घर पर अकेली थी, तब पप्पू ने मौके का फायदा उठा उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। जब आरोपी नाबालिग से किचन में दुष्कर्म कर रहा था, तो लड़की की छोटी बहन अंदर आ गई। जिसके बाद शाम को छोटी बहन ने अपनी मां से सारी घटना का जिक्र कर दिया। उसकी मां ने फौरन अपने पड़ोस के लोगों को बुलाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने के लिए मदद मांगी, लेकिन कुछ लोगों ने महिला पर काफी दबाव डालकर मामले को दबा दिया और आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें