फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुरः छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, सकते में परिवार

Sat, 22 Sep 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बच्चियों के साथ छेछ़छाड़ की घटनाएं थमती नहीं दिख रही हैं। छेड़छाड़ से तंग आकर एक नाबालिग किशोरी खौफनाक रास्ते पर जाने को मजबूर हो गई। इसके बाद भी प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है। पंजाब के जीरकपुर के एक गांव में एक नौजवान की छेड़छाड़ से तंग आकर 14 साल की नाबालिग लड़की द्वारा जहरीली दवा निगलने का मामला सामने आया है। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे वहां के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डाक्टरों द्वारा गुरुवार को ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस अब तक लड़की के बयान लेने के लिए नहीं पहुंची। परिजनों ने पुलिस पर मामले में ढील बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 7वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप लगाया कि घर के पास रहने वाला नौजवान लंबे समय से उसकी लड़की को परेशान कर रहा है और उसको रास्ते में अकेला देखकर अश्लील हरकतें करता है। इससे पहले भी इस मामले को लेकर उसकी बेटी की शिकायत पर गांव में दो बार पंचायत हो चुकी है। इसमें लड़के के पिता द्वारा माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती न करने का भरोसा देने पर उसे माफ कर दिया गया।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि बीती 18 सितंबर को नौजवान ने फिर से ऐसी हरकत की और उसकी बेटी को धमकाया। इसके बाद बेटी इतना डर गई उसने कीड़े मारने वाली दवा पी ली। तबीयत खराब होने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के डाक्टरों द्वारा गुरूवार को ही मामले की जानकारी दे दी थी, इसके बाद भी पुलिस लड़की के बयान लेने नहीं आई है। एसएचओ सुखविंदर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें