फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जैतीपुर/ निगोही। जैतीपुर क्षेत्र के गांव मरुआ झाला में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। गांव निवासी महेश ने पुलिस को बताया कि वह जानवरों का चारा लेने खेत पर जा रहा था तभी गांव के महेश पुत्र गंगासहाय ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। उधर, आरोपी महेश पुत्र गंगासहाय ने बताया कि उधार के रुपये मांगने पर महेश ने लाठी से हमला कर दिया। इधर, निगोही क्षेत्र के गांव परा झरसा निवासी ओमप्रकाश गांव के ही निकट खेत से बंदरों को भगाने के लिए खेत पर गया। इसी बीच गांव के ही रहने वाले नन्हेलाल व लालजीत शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। ओमप्रकाश ने गाली देने से मना किया तो नन्हे लाल व लालजीत ने लाठियों से पीट कर हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें