फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप कर 'रेपिस्ट' ने निगला जहर

Sun, 01 Mar 2015 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उससे दुराचार करने के बाद आरोपी ने मामला दर्ज होने पर जहर निगल लिया। आरोपी का नरवाना के सामान्य अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने किशोरी का सामान्य अस्पताल में दुराचार की पुष्टि होने के बाद युवक के खिलाफ दुराचार करने, जान से मारने की धमकी देने, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। वारदात हरियाणा जिले के नरवाना इलाके की है।

सदर थाने को दी शिकायत में नाबालिग का कहना है कि 25 फरवरी की रात वह शौच के लिए बाहर गई थी। इस दौरान गांव फरैण कलां निवासी दीपू पहले से ही गली में बैठा था। जब वह घर से निकलकर थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे उठा लिया। इसके बाद उसको गांव फरैण कलां के खेतों में ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसके साथ खेत में बने एक कमरे में बंधक बनाकर दुराचार किया। इस दौरान उसने शोर भी मचाया, लेकिन खेतों में कोई नहीं होने के कारण उसकी आवाज किसी को नहीं सुनाई दी।

युवक ने रातभर उसको बंधक बनाए रखा

किशोरी ने आरोप लगाया कि युवक ने रातभर उसको बंधक बनाए रखा। इसके बाद 26 फरवरी की सुबह खेतों में छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान उसने इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वह अपने घर पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने इसकी तुरंत ही सदर थाना पुलिस को शिकायत दी।

इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसके साथ दुराचार की पुष्टी की। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गांव फरैण कलां निवासी दीपू के खिलाफ दुराचार, धमकी देने, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग के परिजनों के अनुसार शौच के लिए निकली उनकी बेटी जब घर नहीं लौटी तो लोगों ने आसपास उसकी तलाश की। रात को उसका कहीं सुराग नहीं लगा। 26 फरवरी को घर लौटने पर लड़की ने उसके साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिकायत देने की भनक लगते ही निगला जहर

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की द्वारा सदर थाने में शिकायत देने की भनक आरोपी फरैण कलां निवासी दीपू को लग गई। इसके बाद शनिवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अचानक तबीयत बिगड़ते देखकर परिजनों ने उसे उपचार के लिए नरवाना के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोपी द्वारा जहर निगलने की सूचना पाकर पुलिस भी आनन-फानन में सामान्य अस्पताल पहुंची। वहां पर चिकित्सकों से आरोपी युवक के बारे में जानकारी ली।

पुलिस ने अस्पताल में दाखिल आरोपी पर नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तबीयत ठीक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक द्वारा जहर निगलने के मामले में पुलिस आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सकती है।

कोट
किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार करने की शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन आरोपी युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। युवक सामान्य अस्पताल में भरती है। उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। उसकी तबीयत में सुधार आते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - बदन सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें