नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी को सेक्टर-42 से पकड़ा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सन्नी (19) सेक्टर-42 के अटावा का रहने वाला है। वह पीड़िता के पड़ोस में रहता था। वह कई महीनों से लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। इससे वह गर्भवती हो गई।
लड़की की जब तबीयत खराब रहने लगी तो परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए। जांच के बाद मामला सामने आया। पीड़ित के पिता ने पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। लड़की का मेडिकल करवा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।