एक लड़की ने अपनी ही नाबालिग सहेली के साथ ऐसा 'घिनौना खेल' खेल दिया कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है। एक किशोरी को युवती बहाने से बुलाकर घर के साथ लगते गन्ने के खेत में ले गई। खेत में तीन युवक पहले से मौजूद थे।
आरोप है कि किशोरी को छोड़कर लड़की चली गई और फिर तीनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को खेत में ही छोड़कर भाग गए। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
पीड़िता को लेकर पिता सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मेडिकल करने से मना कर दिया। 12 घंटे बाद विधायक रविंद्र मछरौली ने दखल दिया, तब केस दर्ज हुआ। महिला पुलिस डीएसपी विद्यावती टीम के साथ गांव पहुंची और किशोरी व उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली।