फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बाप ने बनाया बेटी को हवस का शिकार

Sun, 25 Jan 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते की पवित्रता को दरकिनार कर अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के गुरदासपुर/बटाला में थाना के एक गांव का है। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके साथ लगभग डेढ़ महीने तक दुराचार करता रहा। आखिरकार इसका पता जब पीड़िता की मां को चला तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया है कि उसकी पुत्री की उम्र करीब 16 वर्ष है।

वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसका पति अपनी ही बेटी से दुराचार करता रहा। उसने पीड़िता को इसके बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि यह सिलसिला करीब डेढ़ महीने तक चलता रहा। थाना रंगड नंगल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें