फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नौजवानों से मिले 20 लाख के गुलाबी नोट, बैग में ले जा रहे थे

Fri, 30 Dec 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के सुनाम में दो हजार के नोटों के साथ पकड़े दो युवक
विज्ञापन
गुलाबी नोट मिलने के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब दो नौजवानों को 20 लाख रुपये के 2000 के नोटों के साथ पकड़ा गया है। पंजाब के सुनाम में पुलिस ने नई करेंसी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के बैग से दो हजार रुपये के एक हजार नोट बरामद किए हैं। पटियाला से इनकम टैक्स विभाग की पहुंची टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


डीएसपी जशनदीप सिंह गिल व सिटी एसएचओ राहुल कौशिक ने बताया कि सिटी पुलिस ने यहां के आईटीआई चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो व्यक्तियों, जिनके पास एक बैग था, की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग में से दो हजार रुपये के एक हजार नोट बरामद किए गए। दोनों आरोपियों की पहचान मालेरकोटला निवासी दिपांशु जिंदल तथा अमित कुमार के रूप में हुई है।

एसएचओ ने कहा कि आरोपी दीपांशु का मालेरकोटला में बर्तनों का कारोबार है जबकि अमित कुमार उसका दोस्त है। आरोपी उक्त रकम सोने के आभूषण बेचकर लाने की बात कह रहा है। जबकि पैसे किसे देने थे इस संबंधी कोई जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई। आईटी पटियाला से जांच के लिए आए इंस्पेक्टर संजीव ठाकुर व स्नेह लता ने कहा कि करेंसी असली है, लेकिन आरोपी इस संबंधी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे रहे हैं।

आरोपी दीपांशु ने कहा कि उनके किसी अभि नामक दोस्त ने उक्त रकम सुनाम के आईटीआई चौक में किसी व्यक्ति को देनी थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें पकड़ लिया। वह अपने दोस्त अमित के साथ सुनाम में बस से आया था और आईटीआई चौक में वे बस से उतरे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें