फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज ब्यूरो में ढूंढने गई हमसफर, आबरू गंवा बैठी

Fri, 20 Mar 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मैरिज ब्यूरो में हमसफर ढूंढने गई थी। युवक मिला, दोस्ती हुई और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। शादी तक बात पहुंची तो युवक ने उसकी आबरू लूट ली। घटना लुधियाना की है।
विज्ञापन


युवक की ओर से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एक युवती से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जमालपुर स्थित सेक्टर 32 में रहने वाले विवेक टिक्कू के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी विवेक के साथ माडल टाउन स्थित एक मैरिज ब्यूरो में हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

होश में आने पर आरोपी का विरोध किया तो मारपीट की

आरोपी ने वहीं से उसका फोन नंबर लेकर उसे शाम को मिलने के लिए कहा। उसके बाद दोनों की मुलाकातों का दौरा शुरू हो गया। आरोपी विवेक ने उसे अपने परिजनों से भी मिलाया।

आरोपी उसे घर से बुलाकर अपने दोस्त की दुकान पर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दी। उसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उससे दुराचार किया। होश में आने पर उसने आरोपी का विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उससे मारपीट की।

पीड़ित युवती के मुताबिक उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना डुगरी के एसएचओ गुरवीर सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें