फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी करो नहीं तो सबको दिखा दूंगा तुम्हारा MMS'

Sat, 28 Dec 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 निवासी युवक का अफेयर एमबीए की छात्रा से था। युवती के पिता के मना करने पर दोनों अलग हो गए थे।
विज्ञापन


युवती के बार-बार मना करने पर भी हेमंत उसका पीछा करता था। युवती के पिता ने भी उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

बाद में उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि उसके पास उसकी अश्लील तस्वीर और वीडियो हैं। अगर शादी नहीं की तो वह उन्हें सबको दिखा देगा। जब इस पर भी बात नहीं बनी तो उसने छात्रा को तंग करना शुरू कर दिया। आए दिन वह युवती के घर की डोर बैल बजाता और उसे कॉल करता।

25 दिसंबर को युवक हेमंत सिंह अपने भाई और दोस्तों के साथ युवती के घर के बाहर गया और उसे बार-बार फोन करने लगा। जब युवती ने फोन नहीं उठाया तो उसके घर के बाहर खड़ा दोस्तों के साथ मिलकर गाली-गलौच करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में खुद ही पुलिस को फोन कर दिया कि झगड़ा हो गया है। जब सेक्टर-34 थाने से हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे हाथापाई की।

इसमें हेड कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

आरोपियों की पहचान सेक्टर-32 निवासी हेमंत सैनी, मोहित सैनी, सतपाल सिंह और बुडै़ल निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

शुक्रवार पुलिस ने युवक और उसके साथियों को अदालत में पेश किया। जिला अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें