फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Tue, 15 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मोहाली फेज-11 में सुसराल वालों से तंग आकर एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मंजू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना फेज-11 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के पिता करनैल सिंह की शिकायत पर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में मृतका का पति रमेश, सुसर लक्ष्मण, सास सरोज व अजैब सिंह शामिल है।
विज्ञापन


आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडने के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना फेज-11 के एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि आरोपी जल्दी ही गिरफ्तार कर जाएंगे।
पुलिस को दी शिकायत में करनैल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मंजू (24) की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। शुरू में तो मंजू ने इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


लेकिन, जब ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उसकी बेटी ने पूरी बात उसे बताई। करनैल ने कहा कि उसके बाद वह बेटी के ससुराल में गया, लेकिन उसके समझाने के बाद भी वह नहीं माने। इसके बाद उन्होंने अपने गांव की पंचायत में शिकायत दी और पंचायत ने उन्हे दोबारा ऐसी हरकत करने के चेतावनी भी दी थी। लेकिन फिर भी वह नहीं माने और फिर से उसकी बेटी के दहेज के लिए परेशान करते रहे। बेटी का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी एक साल की बेटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें