फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में विवाहिता को जिंदा जलाया

Sun, 08 Jun 2014 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर) क्षेत्र के सीडफार्म में दहेज की खातिर केरोसिन छिड़क कर बहू को जिंदा जलाकर मारने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पिता के बयान पर पति और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मुक्तसर के गांव सकां निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रेशम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी अमनदीप की शादी करीब ढाई वर्ष पहले अबोहर के सराभा नगर निवासी सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे और अधिक दहेज के लिए परेशान करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वालों ने घर में ही उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी और लपटों से घिरी अमनदीप को बाथरूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मोहल्ले में शोर मचा दिया कि शार्ट सर्किट से आग लगने पर अमनदीप झुलस गई है। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे फरीदकोट रैफर किया गया।
विज्ञापन


यहां पर उसने दम तोड़ दिया। उधर, थाना एक के एएसआई बिशनदास ने मृतका के पिता के बयान पर मृतका के पति सुखविंदर सिंह, ससुर अंग्रेज सिंह, सास नवजीत कौर व ननद जसप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें