फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिल विवाहिता ने फर्म से उड़ाए 16 लाख

Thu, 24 Jul 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (मूलेपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता ने प्रेमी संग मिलकर एक फर्म से लगभग 15-16 लाख रुपये ठग लिए। मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव मूलेपुर का है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चार साल पहले गुरबाज एग्रीकल्चर फर्म में कार्यरत अकाउंटेंट गुरभाग सिंह (25) से गगनजोत कौर से प्रेम संबंध बन गए थे। इस बीच उक्त फर्म का सारा हिसाब किताब अकाउंटेंट गुरभाग सिंह के हाथ में रहता था।

गगनजोत कौर के कहने पर फर्म में बिके हुए एग्रीकल्चर के साजो-सामान के पैसे बैंक में जमा करवाने की बजाय गुरभाग सिंह गगनजोत कौर को देता रहा।
Trending Videos

तलाक दिए बिना प्रेमी से रचा ली शादी

इससे दोनों ने अपना घर बसाने की फिराक में उक्त फर्म से चार साल में लगभग 15-16 लाख रुपये की ठगी लगाई।

पुलिस के अनुसार इस ठगी के बारे में फर्म के मालिक गुरबाज सिंह को उस समय पता चला जब अकाउंटेंट गुरभाग सिंह व गगनजोत कौर ने अपने पति और फर्म के मालिक के भाई जगतार सिंह को तलाक दिए बिना ही कोर्ट मैरिज करवा ली।
विज्ञापन

गबन के रुपये से घर बसाने की फिराक में थे

इस पर दोनों प्रेमी युगल उक्त फर्म से लाखों रुपयों की ठगी करने व कानूनी तौर पर गलत तरीके से शादी करने के दोषी पाए गए।

मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने प्रेमी जोड़े पर के केस दर्ज करके महिला गगनजीत कौर को वीरवार दोपहर बाद सेशन जज फतेहगढ़ साहिब के सामने पेश किया।

वहीं उसके प्रेमी गुरभाग सिंह को तीन दिन के अंदर कोर्ट के समक्ष हाजिर न होने पर गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें