फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपनाह मोहब्बत ने 3 बच्चों के पिता और 2 बच्चों की मां को पहुंचाया जेल

Fri, 08 Jul 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
शादी में नहीं आए गांववाले - फोटो : Getty
विज्ञापन
दो बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता की बेपनाह मोहब्बत दोनों के गले की फांस बन गई। महिला तो जेल पहुंच गई, पुरुष की जमानत हो गई। मामला, रोहतक में दोनों के प्रेम विवाह को लेकर था। महिला ने अपने पति तो पुरुष ने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना शादी की थी। इस कारण पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बिमला ने बताया कि पाड़ा मोहल्ला निवासी एक युवक की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया था कि उनके दो बच्चे हैं। 29 अक्टूबर 2015 को उनकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। कई दिनों तक पत्नी के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी सुनील के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सुनील के भी तीन बच्चे हैं।

मामले का खुलासा होने के बाद युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि आरोपी सुनील ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ शादी की। जांच अधिकारी बिमला का कहना है कि न तो सुनील ने शादी करने से पहले अपनी पत्नी को तलाक दिया और न ही आरोपी महिला ने पति को तलाक दिया, कानून के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी की।
विज्ञापन


सुनील की पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां ये महिला को जेल भेज दिया गया और सुनील की जमानत मंजूर हो गई 
 
विज्ञापन

मायके और ससुराल दोनों पक्ष महिला के खिलाफ

शादी करने की बात से ही इन्कार करते रहे
अपने दो बच्चों को छोड़कर तीन बच्चों के बाप से शादी करने चली महिला को न तो ससुराल पक्ष का साथ मिला और न मायके का। जब शुक्रवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया तो उसके पक्ष में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आया। कोई पैरवी नहीं होने के कारण उसे जेल जाना पड़ा। 

शादी से पहले इन्कार, बाद में इकरार
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी शादी करने की बात से ही इन्कार करते रहे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने शादी करने की बात मान ली। इसके बाद पुलिस दिल्ली के उस मंदिर में पहुंची जहां दोनों ने शादी की थी। यहां से पुलिस ने शादी की वीडियो फुटेज ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें