फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTO के घर में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी

Sun, 15 Nov 2015 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में डीटीओ के घर में लड़की समेत तीन लोग घुस गए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से जमकर मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही घर से मोबाइल और नकदी उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार की शिकायत पर फेज-8 थाने में लड़की समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, सभी आरोपी अभी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार रात का है। अचानक एक लड़की समेत तीन लोग सेक्टर-69 स्थित डीटीओ करण सिंह के घर में पहुंचे। तीनों घर में घुसने लगे, तभी सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी उससे भिड़ गए।

इस दौरान उक्त लोगों ने गार्ड को जमकर पीटा। उसकी वर्दी फाड़ डाली और जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया की वह आरोपियों को नहीं पहचानते और घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया था।
विज्ञापन


कही मारपीट की यह वजह तो नहीं
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम डीटीओ का ड्राइवर और गनमैन किसी काम से फेज-7 की मार्केट में गए थे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर एक युवक और युवती के साथ बहस हो गई थी।
विज्ञापन


उन्हें आशंका है की आरोपी लड़की और लड़के साथियों सहित उनका पीछा किया। इसके बाद हमला करने की नियत से घर में घुस गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें