फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपतः बदमाशों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, पीड़ितों ने छिपकर बचाई जान, दो भैंसों को गोली मारी

Thu, 05 Dec 2019 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (हरियाणा)
विज्ञापन
टूटे हुई खिड़की और दरवाजों की दिखाती महिला।
विज्ञापन

समालखा के आखिरी छोर पर बसे गांव बुढनपुर में गांव के ही कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की और घर से सामान उठाकर भी ले गए। पीड़ितों ने किसी तरह से घर के एक कमरे व गन्ने के खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी पक्ष ने दो भैंसों की भी हत्या कर दी। आरोपियों ने बाइक में आग लगा दी और कार व टैंपो के शीशे तोड़ दिए। 

विज्ञापन


 सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसमें शिकायतकर्ता के चचेरे भाई की हत्या हो गई थी। शिकायतकर्ता अमरदीप ने बताया कि 2013 में गांव में हुए झगड़े में उसके चाचा के लड़के प्रदीप का मर्डर हो गया था। हत्या के आरोप में गांव के ही तीन लोगों को उम्रकैद की सजा हुई थी और अभी वो पैरोल पर आए हुए हैं। 

विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले 1 दिसंबर को भी आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी जिसमें उसके पिता बुद्धराम जोकि मर्डर केस में गवाह भी हैं को काफी चोट आई है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। उसने बताया कि बुधवार को वह दिल्ली जा रहा था और जब वो अपने चाचा के लड़के पवन के पास बेगा मे पहुंचा तो करीब आधा दर्जन लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे। 

वह पवन को छुड़वाकर किसी तरह घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी करीब डेढ़ दर्जन लोगों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे तो परिवार के सदस्य कमरे और वह तथा पवन ईख के खेत में छिप गए। आरोपी गेट तोड़कर घर में घुस गए और उन्होंने लाठी-डंडों से वहां खड़ी कार, टैम्पो, दो बाइक, वाशिंग मशीन सहित व खिड़की दरवाजों के शीशे तोड़ दिए और जाते समय टैंपो में रखे डीजे के एंपलीफायर भी साथ ले गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो पशु भी घर में मृत मिले। जाते वक्त आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने दो को नामजद करते हुए कई अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें