फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में बड़ी लूट, 2 युवकों ने व्यापारी से लूटे 2 लाख

Thu, 22 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
Manimajra Loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनसा देवी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास वीरवार रात को दो मोटर साइकिल सवार एक व्यापारी से दो लाख रुपया लूट कर फरार हो गए। घटना रात आठ बजे की है। जब जामा मस्जिद के पास ही स्थित हरियाणा आर्यन एंड स्टिल कंपनी के मालिक केशव वैध अपना ऑफिस बंद करके मस्जिद के सामने बनी पार्किंग में खड़ी कार में सवार होकर अपने घर जाने लगे।
विज्ञापन


सेक्टर -27 के रहने वाले आर्यन ने बताया कि जैसे ही वह कार का दरवाजा खोलकर पैसे वाला बैग अंदर रखने लगे। इसी दौरान एक युवक ने आकर उनके हाथ से बैग छीनने लगा। इस दौरान उन्होंने भी जोर लगाया। इस छीना छपटी में एक बैग भी नीचे गिर गया। लेकिन उसके बाद भी वह युवक बैग नीचे से उठाकर भाग गया। केशव ने कहा कि इस दौरान उसकी पाकेट से एक पिस्टल भी नीचे गिर गया। पिस्टल बाद में पुलिस उठा कर ले गई। इस युवक के साथ बैग छीनने के दौरान दूसरा युवक मोटर साइकिल पर धीरे धीरे चल रहा।

जैसे ही बैग छीनने वाला युवक भाग, दूसरा उसके पास मोटर साइकिल लेकर आ गया। जिसके चलते बैग छीनने वाला मोटर साइकिल के पीछे बैठ गया। दोनों मोटर साइकिल पर बैठ कर मसजिद के सामने इंदिरा कॉलोनी के जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ से भाग गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार में बैठने के दौरान दिया लूट को अंजाम

Manimajra Loot - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनीमाजरा थाना प्रभारी कार्यकारी थाना प्रभारी अमनजोत सिंह और डीएसपी ईस्ट ने घटना स्थाल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी डैकती करने पहचान करने लगी हुई थी। लेकिन घटना स्थल पर अंधेरा होने से चलते पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। वहीं केशव का कहना कि अंधेरे के कारण वह उनका मोटर साइकिल नंबर भी नोट नहीं कर पाया। उसको यह भी नहीं पता था कि मोटर साइकिल सवार उसका साथी है। 

वहीं व्यापारी के लूट के मामले की सूचना मिलते ही संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के प्रधान ओम प्रकाश बुद्धिराजा समाजसेवी रामेश्वर गिरि, व्यापारी वरेंद्र बंसल, संजीव गोयल भाजपा नेता सुशील जैन, हिमांशु शर्मा आदि भी घटना स्थल पर पहुंचे।  इससे पहले 2015 में केशव वैध की दुकान से किसी ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। केशव को उन लोगों पर भी शक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें