फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों की मदद से पत्नी, सास को पीटा और जिंदा जलाने का प्रयास किया...केस दर्ज

Sun, 20 May 2018 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
wife beaten
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से पत्नी और सास को पीटा और दोनों पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। थाना जीरा के अंतर्गत गांव साधु वाला में यह वारदात अंजाम देने की कोशिश की गई। पीड़ितों का शोर सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना जीरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति, ससुर, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता अमरजीत कौर (25) पुत्री शिंदर सिंह निवासी साधु वाला ने बताया कि उसकी शादी बलकरण सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह वासी मोगा के साथ हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष उसे मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। कई बारससुरालियों ने मारपीट की। कुछ दिनों पहले वह मायके आकर रहने लगी। आरोपी पति बलकरण सिंह अपने पिता हरजिंदर सिंह, भाई गुरशरण, हैप्पी व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मायके गांव साधु वाला पहुंचे।
विज्ञापन


बकौल अमरजीत कौर आरोपियों ने पहले उसे व उसकी मां भोली को पीटकर जख्मी कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने दोनों केरोसिन छिड़ककर आग लगाने लगे। इस पर दोनों का शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों को एकत्र होते देख आरोपी भाग गए।

थाना जीरा पुलिस ने पीड़िता अमरजीत कौर के बयान पर रविवार को आरोपी पति बलकरण सिंह, ससुर हरजिंदर सिंह, देवर गुरशरण, हैप्पी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। उधर, मामले की तफ्तीश कर रही सबइंस्पेक्टर नवनीत कौर ने बताया आरोपी मां-बेटी पर केरोसिन डालकर आग लगाने लगे थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच दोनों को बचा लिया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें