फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से युवक की मौत, 3 पुलिस वालों समेत 6 पर केस

Sat, 19 Dec 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनंदपुर साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाकर युवक ने जान दे दी। मामले में पुलिस ने तीन पुलिकर्मियों समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब की है।
विज्ञापन


गांव थलूह निवासी पवन कुमार जोशी ने जहर खा लिया। इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जिदवड़ गांव के पास मेन रोड पर पवन का शव रखकर जाम लगा दिया।

इससे पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तीन पुलिसकर्मियों समेत छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजनों ने जाम हटा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों में एसएचओ, हेड कांस्टेबल और होमगार्ड शामिल

मृतक पवन के बेटे आशू कुमार ने बताया कि चैचल सिंह, इकबाल सिंह और अश्वनी कुमार, एक एसएचओ व दो पुलिस मुलाजिम उसके पिता को श्री आनंदपुर साहिब थाने में बिना बताए ले गए थे। थाने में उन्होंने पवन से मारपीट की और धमकियां भी दीं। आशू ने बताया कि 17 दिसंबर को मेरे पिता कंग गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने के लिए गए थे।

पर्ची कटाने के बाद कंग पैलेस के मालिक चैचल सिंह ने उसके पिता को बुलाया। करीब दस मिनट बाद पवन कुमार की चीख सुनकर उनका भाई अंदर गया तो वह खून की उलटी कर रहे थे। चैचल सिंह पवन के पास खड़े थे। चैचल सिंह पवन को भनुपली अस्पताल ले गए जहां से उन्हें आनंदपुर साहिब भेज दिया गया।

इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में पवन ने दम तोड़ दिया। पवन कुमार के बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने  चैचल सिंह, इकबाल सिंह, अश्वनी कुमार, एसएचओ  श्री आनंदपुर साहिब हरकीरत सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और होमगार्ड रामपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें