भगवान ऐसा पति किसी को भी न दे, यह कहते हुए महिला ने माथा पीट लिया। दरअसल, पति ने वो कांड कर दिया कि वह गांव भर में शर्मसार हो गई। घटना हरियाणा के अंबाला की है। थाने में एक महिला द्वारा अपने ही पति के खिलाफ केस दर्ज कराने का मामला सामने आया है।
महिला का आरोप है शादी के बाद से ही उसका पति उसे प्रताड़ित कर कर रहा है। अब वह उससे इतना दुखी हो गई है कि उससे छुटकारा पाना चाहती है। अब तो उसने ऐसी हरकत कर दी है कि महिला को मजबूरन उसके खिलाफ केस दर्ज कराना पड़ा।
दरअसल, महिला के पति ने उसके घर के बाहर उसकी फोटो छपे पोस्टर लगा दिए। उस पर फोटो के नीचे लिखा, हर आने जाने वाले को मेरा सलाम।
महिला के पास बेटी है और तलाक का केस चल रहा
कोर्ट
महिला ने एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत दी है। उन्होंने पंजोखरा पुलिस को जांच करने के आदेश दिए और मामला दर्ज करा दिया। वहीं अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि सवा साल पहले महिला की शादी सुनील कुमार के साथ हुई थी, लेकिन वह अकसर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता था।
सुनील ने महिला को घर से निकाल दिया, तभी से वह अपने मायके में रह रही थी। इस बीच उसने तलाक का केस दर्ज कर दिया। महिला के एक बेटी भी है, वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति मायके के गांव में आकर भी उसका पीछा करने लगा। वह जब घर से बाहर निकलती है तो रास्ते में रोककर बुरा व्यवहार करता है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शनिवार सुबह उसने अपने घर के बाहर उसे फोटो छपे पोस्टर खिबरे पड़े देखे। उसने गांव भर में यह पोस्टर लगा दिए। उसके बाद परिजनों में थाने में शिकायत दर्ज कराई।