फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की PGI में मौत

Mon, 09 May 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
सेक्टर-38 में शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल व्यक्ति का पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन, रविवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हादसे का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस के पास शनिवार रात 9:40 पर सेक्टर-38 के मेन सड़क के पास एक घायल व्यक्ति को बेहोश पड़े होने की सूचना आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में व्यक्ति को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहां, उसकी हालत खराब होने के बाद पीजीआई रेफर किया गया। वहां, ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले डायरी से उसकी पहचान हो पाई। इस दौरान पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेक्टर-38 निवासी संजीव गर्ग(40) के रूप में हुई। वह सेक्टर-40 स्थित प्राइवेट स्कूल में गार्ड की नौकरी करता था। उसने परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। जबकि, दोनों बेटियों की शादी हो गई है और बेटा अभी बारहवीं की पढ़ाई कर रहा है। घर के मुखिया संजीव की मौत के बाद परिवार काफी सदमे में है।
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट से हुई मौत:
डाक्टरों ने बताया कि संजीव के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सिर के अंदरूनी हिस्से में किसी वाहन की टक्कर से घिस गया था। इसी वजह से संजीव की खराब होती हालत पर काबू नही मिला।

प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका:
पुलिस की प्राथमिक जांच में शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। दरअसल, व्यक्ति का एक कान कट गया था। इसके साथ उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पूरा शरीर खून से बुरी तरह लथपथ था। हालांकि, पुलिस ने इस दौरान आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हिट एंड रन का मामला साफ हो गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सामाजिक था संजीव, परिजनों ने किया संस्कार:
सेक्टर-38 निवासी संजीव का परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद सेक्टर-25 में अंतिम संस्कार किया। इस दौरान काफी लोग शोक व्यक्त करने आए थे। संजीव के पड़ोसी भगवत ने बताया कि वह काफी जिंदादिल इंसान थे। इसके साथ संजीव हमेशा सभी सामाजिक कार्यो में शामिल होता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें