फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: चार बच्चों का पिता पांच बच्चों वाली साली संग भागा, पत्नी पांचवीं बार गर्भवती, जानें पूरा मामला

Thu, 11 Jan 2024 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के करनाल जिले में एक व्यक्ति अपनी साली के साथ भाग गया है। साढ़ू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी पांच दिन बाद लगी। घरवालों ने दोनों की तलाश काफी की मगर कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के एक गांव का चार बच्चों का पिता पांच बच्चों की मां संग फरार हो गया। व्यक्ति जिस महिला के साथ भागा है, वह रिश्ते में उसकी साली लगती है और व्यक्ति की पत्नी भी गर्भवती है। इसकी जानकारी व्यक्ति के साढ़ू को पांच दिन बाद तब लगी जब आरोपी उसकी पत्नी को लेकर अपने घर नहीं पहुंचा। साढ़ू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसका साढ़ू मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। अब घरौंडा क्षेत्र के एक गांव में रहता है। साढ़ू के चार बच्चे हैं। अब उसकी पत्नी गर्भवती है, जिसकी देखभाल के लिए साढ़ू उसकी पत्नी को लेने आया था। उनके भी पांच बच्चे हैं। इसके चलते उन्होंने मना किया लेकिन काफी अनुरोध करने पर उसने अपनी पत्नी को साढ़ू के साथ भेज दिया।

अब पांच दिन बाद उन्हें जानकारी मिली कि साढ़ू उसकी पत्नी को लेकर अपने घर नहीं पहुंचा है। उन्होंने साढ़ू के घर व अन्य रिश्तेदारी में दोनों की तलाश की लेकिन किसी की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें