जमीन विवाद के चलते ढाणी रामकोट निवासी कुछ लोगों ने एक व्यक्ति एवं उसके बेटे पर गांव डंगरखेडा के निकट कातिलाना हमला बोलकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार रात पिता की की मौत हो गई। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में अजय पुत्र उमेश पाल निवासी ढाणी रामकोट ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका जमीन का झगड़ा चल रहा है। 19 दिसंबर को जब वह अपने पिता उमेश पाल के साथ फाजिल्का की ओर जा रहे थे। गांव डंगरखेडा के निकट पहुंचते ही ढाणी रामकोट निवासी चंद्रपाल पुत्र दलीप कमार ने अपने साथियों सहित हम दोनों पर कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बुधवार की रात उसके पिता की मौत हो गई।
घायल अजय के बयान पर पुलिस ने चंद्रपाल सहित ढाणी रामकोट निवासी सुखबीर पुत्र दलीप सिंह, सुरेंद्र कमार पुत्र तारा राम निवासी बोदीवाला पीथा, जग्गी पुत्र राजाराम निवासी बोदीवाला पीथा, मनजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, सुरेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार पुत्र शोकरण व गोबिंद कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ढाणी रामकोट के खिलाफ धारा 302, 148, 149 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।